Sirohi News; 21 मई। रोहिताश्व सिंह तोमर की पहल पर गुरुवार को सिरोही प्रशासन के अधिकारियों ने अनोखी पहल करते हुए साइकिल से कलेक्ट्रेट पहुंचकर ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल, तहसीलदार जगदीश विश्नोई, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक गोविन्द चौधरी, एसीपी वेणीगोपाल सहित विभिन्न अधिकारी साइकिल चलाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

अधिकारियों ने आमजन से भी अपील की कि वे आवश्यकता अनुसार ही वाहनों का उपयोग करें और ईंधन संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

प्रशासन की इस पहल को लोगों ने सराहनीय कदम बताया। अधिकारियों ने कहा कि छोटी-छोटी पहल से भी ऊर्जा संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

About The Author