PALI NEWS; 14 जून। शासन उप सचिव, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन पाली द्वारा जिला स्तरीय आपदा-बाढ़ नियंत्रण कक्ष (ई.ओ.सी) का संचालन कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष संख्या 126 में प्रारंभ किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष दिनांक 15 जून 2026 से 24×7 संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 02932-225380 यह है तथा नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी, कलेक्ट्रेट रफीक मोहम्मद को नियुक्त किया गया है, जिनका संपर्क नंबर 96600-70226 यह है।
अति. जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तीन पारियों में प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रथम पारी प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक में लिपिक करण प्रताप सिंह साप्ताहिक अवकाश सोमवार एवं अध्यापक हरि सिंह आशावत साप्ताहिक अवकाश मंगलवार को नियुक्त किया गया है। द्वितीय पारी दोपहर 02:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक में बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक नरेन्द्र सिंह साप्ताहिक अवकाश बुधवार एवं शारीरिक शिक्षक जीतू सिंह साप्ताहिक अवकाश गुरूवार को लगाया गया है। तृतीय पारी रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक में शारीरिक शिक्षक भंवरलाल चौधरी साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार एवं पंचायत शिक्षक डुंगाराम फरेशा साप्ताहिक अवकाश शनिवार को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त रिजर्व तीन पारिया के साप्ताहिक अवकाश के दौरान शारीरिक शिक्षक दिलीप सिंह चारण को नियुक्त किया गया। जिनका साप्ताहिक अवकाश रविवार रहेगा।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपदा अथवा बाढ़ संबंधी स्थिति की जानकारी तत्काल नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता एवं राहत कार्य किए जा सकें।

