PALI NEWS, 14 जून। सेवा समिति एवं पाली सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थापित किए गए वरिष्ठ नागरिक डे-केयर सेंटर का उद्घाटन रविवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने किया।
समारोह के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने की, जबकि समाजसेवी ओमप्रकाश माठर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक डे-केयर सेंटर का उद्देश्य बुजुर्गों को एक सुरक्षित, सक्रिय, सम्मानजनक एवं आत्मीय वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने समय का सदुपयोग कर सकें तथा सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी निभा सकें। उन्होने पाली सेवा मण्डल द्वारा मनोरंजन कक्ष व पुरूष-महिला कक्ष का अन्य सुविधाओं को देखा, तथा सेंटर का अवलोकन कर यहां उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। इस दौरान उन्होने केन्द्र सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण की उपलब्धियों वं योजनाओं से अवगत करवाया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, पूर्व उपसभापति ललित प्रितमानी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक ज्याति प्रकाश अरोडा, समेत पाली सेवा मण्डल के पदाधिकारी व आमजन मौजुद रहे।

