JAIPUR NEWS; 1 जून। राजस्थान में पेट्रोल पंपों की प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को 15 दिनों के लिए टाल दिया गया है। आज जयपुर सचिवालय में होने वाली उच्च स्तरीय बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं, बैठक में भजनलाल सरकार और राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के बीच मांगों पर सहमति नहीं बनती है, तो प्रदेश में एक बार फिर पेट्रोल पंप हड़ताल का संकट गहरा सकता है?
आज की बैठक बेनतीजा रहती है और सरकार की तरफ से मांगों पर कोई ठोस समाधान या लिखित आश्वासन नहीं मिलता है, तो एसोसिएशन अपनी आगे की रणनीति तय करेगा, जिससे प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर ताले लगने का खतरा फिर से मंडरा सकता है? उनकी सबसे बड़ी मांग राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले भारी वैट को कम करने की है, डीलर्स चाहते हैं कि वैट को कम से कम 5% घटाकर पंजाब के बराबर लाया जाए, इसके अलावा राज्य के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति बाधित होना, तेल कंपनियों द्वारा सप्लाई की सीमा तय करना और बकाया भुगतान न होना जैसी समस्याएं भी इस विरोध का मुख्य कारण हैं। डीलर्स और आम जनता दोनों को आज की बैठक से काफी उम्मीदें हैं।
