PALI NEWS, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस व वंदे गंगा जल संरक्ष्ण जन अभियान समापन के अवसर पर आज शुकवार को जिले भर में विभिन्न विभागों के समन्वय से अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें जल एवं पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, स्वच्छता आदि के महत्व पर बल दिया गया आज आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जगत नाड़ी स्थित वंदे मातरम हॉस्टल, महादेव बगीची वाली रोड पर विविध पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पूर्व मंत्री ने जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया साथ ही पौधारोपण व स्वच्छता के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम को पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा व सुनील भंडारी ने भी संबोधित किया और जल सरंक्षण व पर्यावरण को सुरक्षित रखने पर बल दिया।
वृक्ष की फ़ोटो हो सकती है
साथ ही पर्यावरण दिवस व जल संरक्षण के लिये वंदे गंगा अभियान के बारे में बताया गया साथ ही जल ,पर्यावरण व पेड लगााने के बारे में जागरूक किया गया। अभियान के समापन पर आयोजित कार्यक्रम स्वच्छता अभियान पौधारोपण पर्यावरण संगोष्ठी चित्रकला प्रतियोगिता पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य का निर्माण करने का आहान किया। साथ ही इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण व जागरूकता शपथ व टीम को सम्मानित करने व वंदे गंगा अभियान व पौधरोपण के बारे में सभी को जानकारी दी गयी।
एक या अधिक लोग और वृक्ष की फ़ोटो हो सकती है
वंदे गंगा अभियान के तहत आज आयोजित विभिन्न गतिविधियों में जिले भर में अनेक गतिविधियां आयोजित की गयी। जिनमे हरियालो राजस्थान पूर्व तैयारी जैसे गडढे खोदना, सीसीटी, एसजीटी कार्य प्रारम्भ, वन क्षेत्र में विद्यमान जल संग्रहण संरचनाओं की गाद निकालना, विभागीय योजना में निर्मित एवं पूर्ण जल संग्रहण संरचनाओं का अवलोकन/वीबी जी राम जी योजना अंतर्गत कार्यों को प्रारम्भ करना, नर्सरियों का विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये गये। नर्सरियों का अवलोकन, नर्सरियों में पौधो की ग्रेडिंग, चयनित स्थानो पर ईको फ्रेण्डली आर्ट तैयार करना, तालाबों एवं झीलों की सफाई हेतु जन-जागृति अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु जन-जागृति अभियान, प्लास्टिक का उपयोग कम करने की जागरूकता पर बल दिया।
एक या अधिक लोग, स्पीकर और भीड़ की फ़ोटो हो सकती है
इस अवसर पर पुर्व केबिनेट मन्त्री लसमीनारायण दवे पुर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, सुनिल भडारी, तिलोक चौधरी पुखराज पटेल, देविलाल मेघवाल, नारायण कुमावत, समाज सेवी राजेंद्र सिह भाटी सहित अनेक गणमान्यजन व बच्चे आदि उपस्थित रहे।,

About The Author