पाली, 10 अप्रैल।  राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान मे स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानपुरा भाखरी में साईबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन खतरों पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट वीनस चौधरी ने छात्र/छात्राओं को साईबर, ऑनलाइन रोमिंग, टोलिंग एवं स्रोकिंग के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। कार्यक्रम में साइबर उपाय बताते हुए आपातकालीन हेल्पलाईन की आवश्कता पर उसका तुन्त तुरुत उपयोग के बारे में अवगत कराया। आपसी कॉल हेल्पलाइन नंबर 1098, 112 एवं साईबर फ्राड के बचाव हेल्पलाइन नम्बर 1930 साझा किये।
विद्यालय की प्रधानाचार्य शीला कन्नोजिया ने इ‌सका छात्र छात्राओं को सोशल मीडिया पर पूर्ण सतर्कता बरतने और निजी व बिना पूर्ण जानकारी किये बिना साझा न करने की सलाह दी। वही एल.आई कोर्ट -२ के रीडर अविनाश शर्मा ने साईबर अपराध होने पर की जाने वाली कानू‌नी प्रक्रियाओ के बारे में विस्तृत जनकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक रामलाल ने किया। इस मौके पर विद्यालय स्टॉफ, ग्रमीण एवं छात्र छात्राए मौजूद रहें.

About The Author