पाली, 16 अप्रेल।  आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने गुरूवार को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों व कार्मिकों को कार्य के प्रति समर्पण भाव रखने, कार्यस्थल पर सफाई व स्वच्छता बनाए रखने एवं राजकीय फाईलों के उचित संधारण के निर्देश दिए।
वृक्ष की फ़ोटो हो सकती है
आबकारी आयुक्त ने कार्यालय निरीक्षण के दौरान सभी से परिचय एवं दायित्व के संबंध में जानकारी ली। आबकारी निरोधक दल को अवैध मदिरा की रोकथाम के लिए कार्यवाही की संख्या में वृद्धि करने के लिए निर्देशित किया। इससे पूर्व जिला आबकारी अधिकारी पाली ने आयुक्त मेहता का बुकें भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर समस्त अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

About The Author