जयपुर, 19 अप्रेल।  राजस्थान लोक सेवा आयोग RPSC ने शनिवार को आरएएस भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आरपीएससी की ओर से कुल 1096 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी इस बार बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने RAS 2024 में टॉप किया है। एक और जहां सभी चयनित उम्मीदवारों के परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं दूसरी ओर विवादित एसआई भर्ती 2021 की उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के जरिए अपनी आवाज उठा रहे हैं।

19 ट्रेनी SI बने RAS अफसर–

एसआई भर्ती 2021 में चयनित ट्रेनी एसआई का कहना है कि इस भर्ती में चयन ये साबित करता है कि वे मेहनत से नौकरी लगे हैं। इससे साबित होता है कि इस भर्ती परीक्षा में ईमानदार और मेरिट वाले लोग चयनित हुए है, सभी लोग फर्जीवाड़े से नहीं लगे हैं। एसआई भर्ती 2021 को राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है, इसके बाद से ही इस भर्ती में चयनित ट्रेनी एसआई ये मांग कर रहे हैं कि केवल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए सभी अभ्यर्थियों के साथ अन्याय ना हो।

About The Author