पाली, 25 अप्रेल।  पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 26 अप्रैल को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत बुधवार 26 अप्रैल को प्रातः 10 बजे पाली से प्रस्थान कर 10:30 बजे सोमेसर, रानी पहुचेंगे जहाँ वे सनातन सर्वजाति सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे, तथा दोपहर 12:30 बजे सोमेसर से प्रस्थान कर 01 बजे सुमेरपुर पहुचेंगे। जहाँ वे सुमेरपुर विधानसभा के स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे, तथा सांय 09 बजे सुमेरपुर से रवाना होकर 09:30 बजे बालराई पहुचेंगे। जहाँ वे श्री कुबाजी महाराज के वार्षिक मेले में शामिल होंगे, तथा वे रात्रि 11:00 बजे जालौर के लिए प्रस्थान कर जाएँगे।

About The Author