Pali Live News: पाली, 29 अप्रैल। पाली जिले में तीन दिवसीय HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण महाअभियान बुधवार से उत्साह और जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक शुरू किया गया। इस अभियान में लाभान्वित बालिकाएं टीकाकरण सत्रों पर पहुंचकर उत्साह से टीका लगाया।
सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि पाली जिला कलेक्टर के निर्देश पर चलाया जा रहा HPV टीकाकरण महाअभियान का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करना और अधिक से अधिक लाभार्थियों को टीकाकरण से जोड़ना।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से यह अभियान पूरे जिले में एक जनआंदोलन का रूप लेता नजर आया। पहले ही दिन बुधवार को टीकाकरण सत्रों पर 14 से 15 वर्ष तक की 500से अधिक बालिकाओं को HPV के वैक्सीन लगाया गया।
सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि HPV टीका सुरक्षित और प्रभावी है, जो भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करता है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं।
आरसीएचओ डॉ विजेंद्रपाल सिंह चुंडावत ने बताया कि महाअभियान को सफल बनाने के लिए तीन दिन पूर्व चलाए गए जागरूकता अभियान से जनजागरूकता का माहौल बना। अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीमों द्वारा घर-घर संपर्क, सोशल मीडिया पर hpv टीकाकरण के संदेशो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इसका सकारात्मक असर देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग स्वेच्छा से टीकाकरण के लिए आगे आए। एचपीवी टीकाकरण का महाअभियान 30 अप्रैल व 1 मई को भी आयोजित किया जाएगा।
“SANCHAL NEWS” WhatsApp ग्रुप में शामिल होने के लिए यह लिंक खोलें: https://chat.whatsapp.com/ CDUZj1HBHMLHoFiWoaPpkJ?mode= gi_t
