PALI NEWS: पाली, 11 मई। शासन सचिव, कला, साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, जयपुर सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहर के सोमनाथ मंदिर में आज शिव भगवान का अभिषेक व आरती का आयोजन किया गया। जिसमें कला एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और कला साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग तथा देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तर पर विभिन्न विभागों की सहभागिता से राज्य के शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना की गयी । इस अवसर पर सोमनाथ मंिदर में अभिषेक व आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान गुजरात के सोमनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुए सोमनाथ अमृत महोत्सव में वीसी के माध्यम से जुड़े और लाइव कार्य्रकम दिखाया गया।


