JAIPUR NEWS, 20 मई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने आदेश जारी कर प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान की अवधि को 31 मई 2026 तक बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व विभागीय समीक्षा वीसी में भी उक्त अभियान को जारी रखने के निर्देश दिए थे। आबकारी आयुक्त मेहता ने विशेष निरोधात्मक अभियान के संबंध में समस्त अधिकारियों को टीमवर्क से सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने एवं संबंधित क्षेत्र में पुलिस विभाग से आवश्यकतानुसार समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

About The Author