पाली, 18 अप्रैल।  पाली में परशुराम जन्मोत्सव समिति के तहत प्रेस कोंफ्रेस रखी गई। जिसमे संयोजक जयशंकर त्रिवेदी ने परशुराम जन्मोत्सव के चार दिवसीय कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की, साथ ही हीरालाल व्यास ने बताया कि रक्तदान व चिकित्सा शिविर, सुन्दरकाण्ड पाठ में समस्त ब्राह्मण समाज के लोगो ने लाभ उठाया वही ब्राह्मण युवा महासभा के अध्यक्ष कनिष्क शर्मा ने बताया कि आज की वाहन रैली व कल परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा को विशालतम रूप देने के लिए प्रत्येक ब्राह्मण बन्धु व महिलाए मेहनत कर रहे है। प्रेस कोंफ्रेस में रमाकांत मिश्रा, अशोक जोशी ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर बच्चो में काफी उत्साह का माहौल है।
संयोजक जयशंकर त्रिवेदी ने बताया कि सांयकाल 6 बजे से वाहन रैली जयनारायण व्यास सर्किल से डाक्टर मदन सिंह राजपुरोहित के निर्देशन हरी झंडी दिखाकर शहर के प्रमुख मार्गो से होकर सूरजपोल पर हनुमान चालीसा का पाठ पढकर विसर्जन होगी।
कल दिनांक 19 अप्रैल 2026 रविवार को विशाल शोभायात्रा 25 टेक्टर झाकियो से सजकर विभिन्न समाज, स्कूलो, संस्थाओ आमलेश्वर महादेव- बाईसी बगीची से प्रारंभ होकर गांधी मूर्ति, अम्बेडकर सर्कल,सूरजपोल, सोमनाथ, घी का झंडा सर्राफा बाजार चेतना रेस्टोरेंट से भैरूघाट होते हुए बाईसी बगीची पर समस्त विप्र बंधुओ की भोजन प्रसादी के बाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है, जिसमे 11 चांदी के सिक्के लक्की ड्रा के माध्यम से निकाले जायेगे। शोभायात्रा को भव्य रूप देने के लिए समस्त ब्राह्मण समाज के अरविन्द चतुर्वेदी, जितेन्द्र चतुर्वेदी, पंकज दुबे, अशोक पांडे, हरवंश दवे, शिवजी दायमा, जयेश शर्मा आदि समस्त ब्राह्मण समाज के लोग लगे हुए है।

About The Author