पाली, 22 अप्रैल। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं नवोदय विद्यालय समिति जयपुर संभाग के तत्वावधान में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में 21 से 23 अप्रैल तक आयोजित संभाग स्तरीय योगा प्रतियोगिता का बुधवार को निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसीबीईओ रानी नैनाराम सेपटाव, वरिष्ठ सहायक रोहट प्रदीप सिंह, किशनाराम विश्नोई तथा हिमालय ग्रुप जोजावर के प्रतिनिधियों ने प्रतियोगिता स्थल का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर आगंतुकों ने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संतोष व्यक्त करते हुए प्राचार्य डीसी गुप्ता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्राचार्य के कुशल नेतृत्व में विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान से कुल 106 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उप प्राचार्य राजपाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
