पाली, 22 अप्रैल। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में आज विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया।
सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि आज नया बस स्टैंड पर राहगीरों को शीतल जल पिलाकर जल सेवा अभियान का आगाज किया गया, शहर के नया गांव रोड पर कात्यायनी उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्काउट गाइड द्वारा यूनिट लीडर भागीरथ वैष्णव और संस्थापक भीम सिंह के निर्देशन में जल सेवा प्रारंभ की गई, सड़क पर चलने वाले राहगीरों को शीतल जल पिलाकर जल सेवा प्रारंभ की गई, स्काउट गाइड ने पेड़ों पर परिंडे बांधकर पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की, इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहन लाल भाटी, पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी, करमा राम, मोहन सिंह राठौड़, दौलत सिंह, जितेंद्र, काव्या एवं रोवर रेंजर उपस्थित रहे।

सी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि जिले में सत्र के प्रारंभ में स्काउट गाइड ग्रुपों के निरीक्षण का अभियान दिनांक 20 से 25 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है, ग्रुप विजिट अभियान के तहत स्काउट गाइड यूनिट को सक्रिय करना, बकाया कोटामनी संग्रहण, नवीन यूनिट का पंजीकरण ओर स्काउट गाइड की योग्यता वृद्धि के साथ यूनिट लीडर की योग्यता वृद्धि के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान करना मुख्य लक्ष्य रखा गया है।
आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्काउट गाइड द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर नियमित पानी उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया, स्काउट गाइड स्थानीय संघ के सचिव ओर ट्रेनिंग काउंसलर द्वारा विभिन्न विद्यालयों में स्काउट गाइड द्वारा मूक पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर सेवा का संकल्प लिया गया।

जिला मुख्यालय पाली पर एवं विभिन्न स्थानीय संघ पर आज भीषण गर्मी को देखते हुए जल सेवा अभियान का भी शुभारंभ किया गया इसमें सड़क पर चलने वाले यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराकर पानी का प्रबंध किया गया इसके साथ ही जानवरों के लिए रखे गए खेलियों /जलपात्र में पानी भरकर पशु एवं जानवर के लिए पानी का प्रबंध किया गया।
