पाली, 23 अप्रैल। नागरिक सुरक्षा विभाग जयपुर से प्राप्त निर्देशानुसार पाली शहर में शुक्रवार, 24 अप्रैल को हवाई हमले की स्थिति से निपटने हेतु संयुक्त मॉक अभ्यास आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत शाम 07ः30 बजे से 07ः40 बजे तक 10 मिनट का ब्लैक आउट किया जाएगा।
उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत ने बताया कि यह अभ्यास आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान ब्लैकआउट का पूर्ण सहयोग करे।
