Digital Self-Census Application News: जयपुर, 2 मई। राजस्थान में 1 मई से जनगणना के पहले चरण का आगाज हुआ है, पहले चरण में मकानों की गणना की जा रही है लेकिन इस बार की जनगणना कुछ खास है। क्योंकि इस बार की जनगणना में डिजिटल तकनीक का उपयोग भी हो रहा है, इस बार सभी लोगों को सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल के जरिए स्वगणना का अवसर दिया जा रहा है।
स्व जनगणना के लिए सबसे पहले आधिकारिक स्व-गणना वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाएं, इसके बाद अपने राज्य का चयन करें और कैपचा डालें।
पोर्टल पर इसके बाद आपको पंजीकरण करना होगा, इसके लिए परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें, इसके बाद आपके फोन में एक ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करके सत्यापन होगा।
पोर्टल पर इसके बाद एक मानचित्र खुलेगा, ऊपर आपके शहर का नाम और पिनकोड डालना होगा, साथ ही दिए गए मानचित्र टूल का उपयोग करके अपने घर की सटीक स्थान को चिह्नित करें।
इसके बाद मांगी गई जानकारी भरी जाएगी परिवार और घर के बारे में सटीक जानकारी भरें। इस दौरान करीब 33 जानकारियां व्यक्ति को भरनी होगी, इसमें आपसे परिवार के मुखिया का नाम, मुखिया का जेंडर, पेयजल का मुख्य स्रोत, शौचालय की सुलभता और प्रकार के साथ ही गंदे पानी के निकासी की व्यवस्था जैसे प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ ही मकान की फर्श, दीवार और छत किस सामग्री से बनी है। यह जानकारी भी ली जाएगी, खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन, एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता, टीवी, लैपटॉप, स्मार्टफोन, मोबाइल, कंप्यूटर की जानकारी ली जाएगी।
इस जानकारी को भरने के बाद सबमिट करने के बाद आपको 11 अंकों की यूनिक आईडी मिलेगी जो H अक्षर से शुरू होगी, इसे नोट कर लें या स्क्रीनशॉट ले लें। जब जनगणना अधिकारी आपके घर आएं तो उन्हें यह यूनिक आईडी SE ID दिखाएं।
जनगणना कार्य निदेशक बिष्णु चरण मल्लिक ने बताया कि स्वैग गणना का उद्देश्य व्यस्त व्यक्तियों को जनगणना में अपनी सुविधा अनुसार भाग लेने के लिए मौका देना है, हालांकि आप स्वगणना में भाग ले या नहीं ले, प्रगणक आपके घर जरूर आएंगे।
“SANCHAL NEWS” WhatsApp ग्रुप में शामिल होने के लिए यह लिंक खोलें: https://chat.whatsapp.com/
