Gram Rath Campaign News: पाली, 06 मई।  ग्राम रथ अभियान के तहत मंगलवार को सुमेरपुर के साकदडा व डरी व मणिहारी में बुधवार को कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ग्राम रथ अभियान का निरीक्षण कर भाग लिया और आमजन की समस्याओं को सुन कर उनके त्वरित निस्तारण के निर्दैश संबधित अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही उन्होंने आमजन के आगामी योजनाओं के लिये सुझाव भी जाने और ग्रामीणजनों से बात की।

एक या अधिक लोग की फ़ोटो हो सकती है

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है किसान, पशुपालक, सभी हो खुशहाल सभी योजनाओं का लाभ मिले। साथ ही कहा कि केंद्र व राज्य सरकार आमजन को लाभान्वित करने के लिये अनेक योजनायें बना रही है। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणजनों की पानी, बिजली, राजस्व आदि समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी दी।
एक या अधिक लोग की फ़ोटो हो सकती है
ग्रामीणों ने विकास कामों के लिये मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। अधिकारियों ने आमजन को योजनाओं की जानकारी दी,
चौपाल में कृषि, पशुपालन सहित अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी राज्य सरकार युवा, किसान, महिला व वृद्ध सभी के लिए कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब सीधे लाभार्थी के खातों में जा रहा है व अब अपने पशु बीमार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1962 पर कॉल करें, जिससे इलाज के लिए आपके घर पर ही एंबुलेंस आयेगी। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी विकास अधिकारी, तहसीलदार, कृषि, पशुपालन सभी संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि पुखराज पटेल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जन मौजूद रहे।
“SANCHAL NEWS” Palinews.in WhatsApp ग्रुप में शामिल होने के लिए यह लिंक खोलें: https://chat.whatsapp.com/CDUZj1HBHMLHoFiWoaPpkJ?mode=gi_t

About The Author