Healthy Campaign Pali News: पाली, 06 मई।  जिला कलक्टर द्वारा प्रगतिशील पाली अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना में नगर निगम पाली क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए एक विशेष सैन्ट्रल गैंग का गठन किया गया है। यह गैंग झाड़ू, पावड़ा, पंजेटी, तगारी तथा रिफ्लेक्टर जैकेट सहित आवश्यक उपकरणों से पूरी तरह सुसज्जित है।

नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि सैन्ट्रल गैंग की जिम्मेदारी स्वास्थ्य निरीक्षक रवि आदित्य को सौंपी गई है। नागरिकों की सुविधा के लिए 91459-21301 व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है, जिस पर नाली एवं सड़क सफाई से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। प्राप्त शिकायतों पर टीम द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए 3 घंटे के भीतर निस्तारण किया जाएगा।
टीम न केवल सफाई करेगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगी कि संबंधित स्थान पर दोबारा गंदगी क्यों हो रही है। बार-बार कचरा फैलाने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध जुर्माना एवं चालान की कार्रवाई भी की जाएगी। बुधवार को इस नंबर पर प्राप्त 10 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है।
वृक्ष की फ़ोटो हो सकती है
नगर निगम आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि पाली को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने में निगम का सहयोग करें। नालों में कचरा न डालें, सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पेपर कप का उपयोग न करें तथा कचरे को निर्धारित कचरा परिवहन वाहन में ही डालें। साथ ही इस व्हाट्सएप नंबर का उपयोग केवल नाली एवं सड़क सफाई से संबंधित शिकायतों के लिए ही करें।
“SANCHAL NEWS” Palinews.in WhatsApp ग्रुप में शामिल होने के लिए यह लिंक खोलें: https://chat.whatsapp.com/CDUZj1HBHMLHoFiWoaPpkJ?mode=gi_t

About The Author