Scout Guide Meeting News: पाली, 08 मई।  राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में जिले के स्थानीय संघ सचिव की बैठक एवं जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में किया गयां। बैठक में अध्यक्षता सहायक स्टेट कमिश्नर गाइड नूतन बाला कपिला के द्वारा की गई।

सी ओ स्काउट गोविंद मीणा ने बताया की सत्र 2025-26 की उपलब्धियों की समीक्षा की गई एवं सत्र 2026-27 कि आगामी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई, दिनांक 20 से 30 अप्रैल के मध्य स्थानीय संघ स्तर पर ट्रेनिंग काउंसलर द्वारा आयोजित स्काउट गाइड यूनिट निरीक्षण अभियान की भी समीक्षा की गई एवं स्थानीय संघ द्वारा प्रभावी रूप से गतिविधियों के संचालन एवं यूनिट से संपर्क बनाए रखने पर बल दिया।
सहायक स्टेट कमिश्नर गाइड नूतन बाला कपिला ने सभी को संबोधित करते हुए राज्य मुख्यालय से प्राप्त लक्ष्य के अनुसार उपलब्धि को समय पर पूरा करने एवं स्काउट गाइड प्रवृत्ति को सक्रियता के साथ सेवा कार्य से जोड़कर प्रदेश में जिले की गतिविधियों को श्रेष्ठ बनाने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए एवं संख्यात्मक प्रगति के साथ-साथ गुणात्मक प्रगति पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
सी ओ गाइड डिंपल दवे ने राष्ट्रपति अवार्ड के आवेदन के बारे में जानकारी दी, राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा स्काउट गाइड रोवर एवं रेंजर के लिए राष्ट्रपति अवार्ड आवेदन बाबत दिनांक 15 मई अंतिम तिथि ऑनलाइन पंजीकरण की रखी गई है इससे पूर्व योग्य संभागीयों के द्वारा पंजीकरण किया जाना चाहिए।
सी ओ स्काउट गोविंद मीणा बताया कि जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी में हो रहे विकास कार्यों के लिए सभी का आभार व्यक्त किया एवं अधिक से अधिक भामाशाहों को जोड़कर प्रशिक्षण केंद्र में आवश्यक सुविधाएं जुटाई जाए इस बाबत सभी मिलकर सकारात्मक सहयोग प्रदान करें ताकि जिले के विभिन्न भागों से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आने वाले संभागी स्काउट गाइड रोवर रेंजर एवं यूनिट लीडर को बेहतर एवं प्रभावी प्रशिक्षण के साथ आरामदायक आवासीय व्यवस्था मिल सके।
प्रशिक्षण केंद्र पर शीघ्र ही विद्यालय, महाविद्यालय एवं आमजन के लिए एडवेंचर गतिविधियों का आयोजन प्रारंभ किया जाएगा, जिला कलेक्टर पाली द्वारा बनाई गई आर्टिफिशियल क्लाइंबिंग वॉल में गतिविधि प्रारंभ होने पर एडवेंचर गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी जिससे स्थानीय छात्र छात्राएं ओर युवा साहसिक गतिविधियों से लाभांवित हो सकेंगे।
एक या अधिक लोग और वृक्ष की फ़ोटो हो सकती है
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ताराचंद जैन एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीला जैन द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया, बैठक में भामाशाह ओम प्रकाश परिहारिया, पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी, दौलत सिंह, कैलाश कुमार, प्रभु प्रजापति, प्रदीप कुमार शर्मा, हस्तीमल सैन, रघुवीर मीणा, अवधेश लखावत, हेमंत कुमार गर्ग, गजेंद्र सिंह, लादूसिंह, महावीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
बैठक के पश्चात स्काउट गाइड के सचिव एवं समस्त पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण केंद्र में पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर एवं चुग्गा पात्र लगाकर सेवा का संकल्प लिया गया।
“SANCHAL NEWS” Palinews.in WhatsApp ग्रुप में शामिल होने के लिए यह लिंक खोलें: https://chat.whatsapp.com/CDUZj1HBHMLHoFiWoaPpkJ?mode=gi_t

About The Author