ACB Didwana-Kuchaman News: डीडवाना-कुचामन, 07 मई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ACB ने डीडवाना-कुचामन में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी स्पेशल यूनिट अजमेर की टीम ने सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समिति के पद पर तैनात पीथदान चारण को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई, परिवादी को जारी नोटिस के मामले में फैसला उसके पक्ष में करने के बदले रिश्वत की मांग की। एसीबी को इसकी शिकायत मिलने के बाद मामले का सत्यापन किया गया और शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई गई।
एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता के अनुसार परिवादी को राजस्थान सहकारी सोसायटी अधिनियम 2001 (संशोधित 2016) की धारा 28(3) के तहत नोटिस दिया गया था। नोटिस में राहत देने के बदले आरोपी अधिकारी ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस पर एसीबी अजमेर रेंज के उप-महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना भाटी के निर्देशन में निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने टीम के साथ ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।
आरोपी को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
“SANCHAL NEWS” Palinews.in WhatsApp ग्रुप में शामिल होने के लिए यह लिंक खोलें: https://chat.whatsapp.com/
