जयपुर, 16 अप्रेल।  राजस्थान की राजधानी जयपुर के मालवीय नगर में एक गर्भवती महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़ करने वाले मुख्य आरोपी राहुल गुर्जर ने आखिरकार हार मान ली है जयपुर पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी के डर से आरोपी राहुल ने मध्य प्रदेश के मुरैना कोर्ट में बुधवार शाम आत्मसमर्पण कर दिया है कोर्ट ने उसे एमपी के ही एक पुराने मामले में जेल भेज दिया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि राहुल ने यह सरेंडर एक साजिश के तहत किया है ताकि वह जयपुर पुलिस की तत्काल हिरासत से बच सके, लेकिन जयपुर पुलिस अब उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देश और डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा के सुपरविजन में पुलिस टीमों ने आरोपी का साये की तरह पीछा किया आरोपी राहुल जयपुर से भागकर बारां, धौलपुर, चित्तौड़गढ़ और फिर भिंड-मुरैना के बीहड़ों में जाकर छिप गया था डीएसटी ईस्ट और जवाहर सर्किल थाने की टीम लगातार उसे ट्रैक कर रही थी। पुलिस के दबाव को देखते हुए आरोपी अपने वकील के साथ गुपचुप तरीके से कोर्ट पहुंच गया और सरेंडर कर दिया।

यह शर्मनाक घटना मालवीय नगर इलाके में रविवार को हुई थी, जहां राहुल गुर्जर ने एक गर्भवती महिला को पीछे से पकड़कर गलत हरकत की थी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. जांच में पता चला कि आरोपी राहुल गुर्जर मध्य प्रदेश के ग्वालियर (बिजौली) का रहने वाला है और उस पर लूट, डकैती व मारपीट के कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई आरोप है कि जवाहर सर्किल थाने के एएसआई महेश चंद्र और हेड कांस्टेबल अंगदराम मीणा ने आरोपी को पकड़ने के बाद भी बिना कार्रवाई के छोड़ दिया था। इस पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने दोनों को तुरंत सस्पेंड कर दिया है, फिलहाल गर्भवती महिला की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस राहुल गुर्जर को जयपुर लाकर सख्त पूछताछ करेगी।

About The Author