पाली, 19 अप्रैल।  माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में आज मारवाड़ जंक्शन विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक विधायक केसाराम चौधरी के आवास पर संपन्न हुई एव मारवाड़ के मुख्य बाज़ार में पचपदरा चलने को लेकर पीले चावल बांटे गये।
इस बैठक और कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अजीत माँड़ण, जिलाधक्ष सुनील भंडारी, जिला महामंत्री दिग्विजयसिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, जिला प्रवक्ता पंकज चौधरी, विधानसभा प्रभारी प्रदीप लड़्ढा, विधानसभा संयोजक डूँगरसिंह राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष सुरेश भेरवानी, अशोक चौधरी, महेंद्र नायक, सिरयारी मण्डल प्रभारी श्रीपाल वैष्णव, प्रधान मंगलाराम देवासी, उप प्रधान चौथाराम मेघवाल, रूपसिंह रावत, शेलेष वर्मा, सफी मोहम्मद, गजेंद्रसिंह, कल्याण सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं के समुचित संचालन तथा अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

About The Author