करौली, 16 अप्रैल।  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने करौली के नादौती में की बड़ी कार्रवाई, जहां नादौती SDM काजल मीणा को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं एसीबी की टीम ने एसडीएम के रीडर और एक बाबू को भी गिरफ्त में लिया है।

एसीबी की टीम ने नादौती SDM काजल मीणा को गिरफ्तार किया है, इसके साथ ही रीडर दिनेश और बाबू प्रवीण को भी गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि एसीबी को परिवादी ने शिकायत दी थी कि जमीन के तकसीमा मामले में पक्षकार से फैसला प्रभावित करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे और परेशान किया जा रहा है। इस मामले में SDM काजल मीणा समेत रीडर दिनेश और बाबू प्रवीण को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी, वहीं इस मामले का सत्यापन कराया गया जिसके बाद DG एसीबी गोविंद गुप्ता के निर्देश पर SDM काजल मीणा, रीडर दिनेश और बाबू प्रवीण को 60000 रुपये रिश्वत लेते ट्रैप किया गया है।

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं बताया जा रहा है कि बाबू दिनेश के बाग से करीब 4 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं, अब इस मामले में एसीबी ने गहन छानबीन शुरू कर दी एसीबी की ओर से बड़ा खुलासा किया जा सकता है, जबकि तीनों आरोपियों के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा सकती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार नादौती क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध खनन लंबे समय से जारी है जिसमें अधिकारियों की मिली भगत है।

About The Author