Pali News:पाली, 13 मई। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रताप नगर पाली द्वारा बुधवार को सरदार पटेल नगर स्थित सामुदायिक भवन पाली में निशुल्क आउटरीच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 84 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच सेवाएं प्रदान की गई।
एक या अधिक लोग और पाठ की फ़ोटो हो सकती है
सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ मोहम्मद जावेद द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया। वहीं डेंटल हाइजिनिस्ट गुलशन कुमार द्वारा मरीजों के मुख स्वास्थ्य की जांच की गई। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता शोभा वैष्णव, राजकंवर एवं निरमा मेवाड़ा द्वारा मरीजों की एनसीडी स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण किया गया। फार्मासिस्ट अरूण गर्ग द्वारा मरीजों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गई।
वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन सवाई सिंह सोनीगरा द्वारा मरीजों की विभिन्न जांचें निशुल्क की गईं। शिविर के सफल संचालन में लेखा सहायक दिनेश, आशा सहयोगिनी रेणुका मेघवाल एवं स्वीटी सोमानी का सहयोग रहा।

About The Author