PALI NEWS; 19 मई। जिला कलेक्टर एवं प्रशासक नगर निगम पाली के निर्देशानुसार नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज के नेतृत्व में शहर को मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से मुक्त रखने के उद्देश्य से नालों की सफाई का विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार चरणबद्ध तरीके से नालों की सफाई एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।


