PALI NEWS; 21 मई। नगर निगम पाली सभागार में गुरुवार को जनगणना 2027 के अंतर्गत सुपरवाइजर्स एवं फील्ड ट्रेनर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र के 66 सुपरवाइजर सर्किलों के सुपरवाइजर्स द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
बैठक में प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने जनगणना कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान नजरी नक्शों की तैयारी, HLO App पर डेटा प्रविष्टि एवं फील्ड कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सुपरवाइजर्स को आवश्यक तकनीकी एवं व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रमुख जनगणना अधिकारी ने जनगणना कार्य में अनुशासन एवं नियमित उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इसी क्रम में फील्ड कार्य में अनुपस्थित रहने पर ब्लॉक संख्या 103 के प्रगणक नारायण के विरुद्ध जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी के निर्देशानुसार निलंबन की कार्रवाई की गई।
dais और वह टेक्स्ट जिसमें 'ಕಜಿ यू.डी.टेक्स यू. डी यਰ.डी. T. टेक्स হাखা कास 미 ရေ်ပခး आयुव' लिखा है की फ़ोटो हो सकती है
बैठक में सभी सुपरवाइजर्स एवं फील्ड ट्रेनर्स से जनगणना 2027 के कार्य को जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ संपादित करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक दिनेश कुमार रैगर, चार्ज अधिकारी जितेंद्र सोनी, सहायक नगर नियोजक इन्द्रजीत पंचारिया, सहायक लेखाधिकारी बृजपाल सिंह चारण, मास्टर ट्रेनर तुलसीराम एवं फील्ड ट्रेनर देवेन्द्र डाबी उपस्थित रहे।

About The Author