PALI NEWS; 21 मई। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की ओर से “ब्रेकफ्री इंडिया” इंडियाज डिजिटल एचआईवी एवं एसटीआई प्रिवेंशन प्लेटफॉर्म का शुभारंभ बुधवार को बांगड़ अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर पाली में किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य एचआईवी एवं एसटीआई से जुड़ी जानकारी, परामर्श एवं उपचार सेवाओं को आमजन तक सरल, गोपनीय एवं निःशुल्क रूप में डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को ब्रेकफ्री इंडिया प्लेटफॉर्म की विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसमें YANA (AI चैटबॉट), राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1097, टेली मानस 14416 तथा 24×7 डिजिटल सहायता सेवाओं के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म लोगों को भय, कलंक एवं भ्रम से मुक्त होकर समय पर सही स्वास्थ्य परामर्श एवं सहायता प्राप्त करने में मदद करेगा।
विशेषज्ञों ने कहा कि एचआईवी एवं एसटीआई से संबंधित जागरूकता बढ़ाने तथा समय पर जांच एवं उपचार को प्रोत्साहित करने में यह पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगी संस्थाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. ईरम फैजी, रतन लाल, परामर्शदाता धीरज कुमार, रामराज, स्टाफ नर्स प्रकाश कुमार, किशन सिंह, कन्हैया लाल, महेंद्र, स्वयं सेवी संस्था से सुनीता, भीख सिंह, टीआई सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

