Healthy Campaign Pali News: पाली, 06 मई। जिला कलक्टर द्वारा प्रगतिशील पाली अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना में नगर निगम पाली क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए एक विशेष सैन्ट्रल गैंग का गठन किया गया है। यह गैंग झाड़ू, पावड़ा, पंजेटी, तगारी तथा रिफ्लेक्टर जैकेट सहित आवश्यक उपकरणों से पूरी तरह सुसज्जित है।

