जयपुर, 13 अप्रेल।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती (14 अप्रेल) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब महान समाज सुधारक, शिक्षाविद्, कानूनविद्, और मानवाधिकारों के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज में व्याप्त असमानता, छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष को समर्पित कर दिया। डॉ. अम्बेडकर के विचारों का प्रमुख आधार समतामूलक, न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज का निर्माण है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से उनके सिद्धांतों और विचारों का अनुसरण करने का आह्वान किया, जिससे देश व प्रदेश के विकास में सभी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

About The Author