पाली, 10 अप्रैल।  जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला कलक्टर सभागार में शुक्रवार को जवाई क्षेत्र के ईको टूरिज्म की एसओपी बनाने के बारे में चर्चा व सुझाव के लिये विभिन्न विभागो व अन्य प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला कलक्टर ने सभी से इस बारे में सुझाव व विचार विमर्श किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर व एडीएम बाली शैलेन्द्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। साथ ही बैठक में चर्चा व सुझावों में जीप सफारी ड्रार्इ्रवर रजिस्ट्रेशन, होटल्स की लैपर्ड केव से दूरी के लिये 30 से 50 मीटर दूरी पिल्लर लगाने के लिये व स्पीड लिमिट पर चर्चा व आने वालों पर्यटको के वित्तीय बिन्दु के साथ ही माईनिंग, वन विभाग के अधिकारियो, जीप ड्राइवर्स ओरीयेन्टेशन, क्षेत्र के अच्छे ड्राइवर्स से प्रशिक्षण दिलाना, ड्राइवर्स की अन्डर ऐज बिन्दु, डेटा बेस गाडी पर क्यूआर कोड जानकारी, जीपीएस, आदि होना आवश्यक है, नियमों उल्लधनं पर कार्रवाई, सीसीटीवी का उपयोग, पर्यटको को श्रेष्ठ सेवायें उपलब्ध कराना, बायोवेस्ट डिस्पोजल, नेचर ट्रेक स्पॉट चिन्हित करने के लिये, फोटोग्राफी व बच्चों व स्कूलो में जागरूकता पर चर्चा कि गयी जिसे आगामी दिनों में अंतिम रूप दिया जा सके।
पाठ की फ़ोटो हो सकती है
बैठक में जिला कलक्टर ने पुलिस, रेजर्स, होटल एसोसिएशन, पर्यटन, बाली के एसडीएम दिनेश विश्नोई, सुमेरपुर एसडीएम कालूराम कुम्हार, देसूरी उपंखड अधिकारी, उपंखंडो के पुलिस उपाधीक्षक, सबंन्धित नगर पालिका ईओ से भी सुझाव लिये, साथ ही लैपर्ड बाहुल्य क्षेत्रों के बारे में व जन्तुओ व इ्रसानों दोनो को सुरक्षित करने, पैट्रा्रेलिंग टावर, रणकपुर जवाई टैम्पल में एडवेन्चर टूरिज्म आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।
इस अवसर पर बैठक में डीएफओ कस्तूरी, प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, एडीएम डॉ बजरंग सिंह, संबंधित नगर पालिकाओं के ईओ, विकास अधिकारी, पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक सरिता फीडौदा व रेंजर व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author