पाली, 12 अप्रैल।  पाली जिले के फालना कस्बे में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में नगर पालिका द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों के अंतर्गत एक हॉल एवं पिंक शौचालयो का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक राणावत ने बालिकाओं की बेहतर शिक्षा एवं सुविधाओं के लिए प्राथमिकता से हर संभव सहयोग करने का विश्वास दिलाया। उन्होने बताया कि करीब 47 लाख की लागत से निर्मित होने वाले हॉल व पिंक टॉयलेट्स बालिकाओ के बैहतर शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए उपयोगी सिद्ध होगे।
dais और वह टेक्स्ट जिसमें 'eHRE 로일어가도 नगर पालिका मडल खुड़़ाला-फालना द्वारा नगरपालिका क्षेत्र मे में 6 करोड़ की लागत के विकास का्यों का शिलान्यास व लोकार्पण बालिका विद्यालय में पिंक टॉयलेट एवं हॉल का भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम दिनाक: 11 1अप्रल 2C गर अधिशाभी 31 भामडल,' लिखा है की फ़ोटो हो सकती है
जनप्रतिनिधि भरत त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानाचार्य कविता गहलोत के नेतृत्व मे बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ भामाशाहो के सहयोग से विद्यालय मे आधारभूत सुविधाए के विकास कार्य करवाए गए जो फालना कस्बे की बालिकाओ के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है।
प्रधानाचार्य कविता गहलोत ने विधायक राणावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में हॉल एवं पिंक शौचालय की आवश्यकता से अवगत कराने पर उन्होंने नगर पालिका को कार्य शीघ्र करवाने के लिए अनुशंसा की।
temple और पाठ की फ़ोटो हो सकती है
इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी विनय पाल, जनप्रतिनिधि भरत त्रिवेदी, शक्ति सिंह, देवेन्द्र सिद्धावत, ललिता शाह, राकेश अग्रवाल,महिपाल परमार, अमित मेहता व श्याम सिंह जौधा, सहायक अभियंता शैलेन्द्र कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन व्याख्याता जसवंत दवे व मंन्जू मिश्रा द्वारा किया गया।

About The Author