पाली, 12 अप्रैल। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा 11 से 14 अप्रैल 2026 तक चार दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों का उद्देश्य संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करना तथा डॉ. अम्बेडकर के विचारों से आमजन को अवगत कराना है। कार्यक्रम अनुसार 13 अप्रैल को स्वच्छता एवं सामाजिक समरसता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी, जिनमें डॉ. अम्बेडकर के सामाजिक न्याय दर्शन एवं जीवन पर संगोष्ठी, व्याख्यान, छात्रावासों व विद्यालयों में उनके जीवन पर आधारित चलचित्र प्रदर्शन तथा स्वच्छता कार्यक्रम शामिल होंगे। साथ ही विद्यालयों में अम्बेडकर एवं संविधान विषय पर निबंध लेखन, भाषण तथा पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
14 अप्रैल को प्रातः 09 बजे जिला मुख्यालयों अम्बेडकर सर्किल पर बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा/फोटो पर माल्यापर्ण एवं पुष्पाजंलि का कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे। कार्यक्रमों में संविधान की प्रस्तावना का वाचन, संविधान शपथ तथा अन्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
