पाली, 10 अप्रेल।  राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे (परिवर्तनकारी मंगलवार) अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य स्कूली छात्रों को कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और वर्तमान सामाजिक-कानून मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाना है। इसी क्रम में जिला स्तर तथा तालुका स्तर के समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा राजकीय तथा गैर राजकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किए जा रहे हैं।
एक या अधिक लोग, लोग पढ़ रहे हैं और पाठ की फ़ोटो हो सकती है
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी द्वारा सूरज शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्द्र विहार, पाली में विद्यार्थियों में साइबर अपराध तथा बाल-विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यकम का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव भाटी द्वारा ऑनलाइन ठगी, फेक सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फेक ई-मेल/मैसेज से धोखाधड़ी, साइबर पुलिंग आदि के संबंध में जानकारी देते हुए कैसे हम अपने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा सुरक्षित रख सकते हैं के गुर सिखाएं। इसके अतिरिक्त सचिव भाटी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आयाम की सरल भाषा में जानकारी देते हुए, बाल-विवाह के दुष्परिणाम तथा इससे भविष्य में पड़ने वाले दुष्प्रभावों, शिक्षा पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, नालसा पोर्टल, नालसा हेल्पलाइन नम्बर आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की एवं बाल विवाह होने की सूचना के संबंध में स्थानीय प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में सम्पर्क करने को कहा। वहीं विद्यालय में कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटी स्थापित कर सुझाव/किसी प्रकार की शिकायत पेटी में डालने के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य आरिफ खान, निदेशक जगदीश पटेल आदि उपस्थित रहें।
एक या अधिक लोग, मोटरसाइकल, एंबुलेंस और पाठ की फ़ोटो हो सकती है

मोबाईल वैन के माध्यम से किया प्रचार-प्रसार

दूरस्थ गांवो एवं ढाणियों में आमजन में विधिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मोबाईल वैन के माध्यम से सचिव भाटी के निर्देशानुसार मांगीलाल तंवर अधिकार मित्र द्वारा प्रचार-प्रसार किया। मोबाइल वैन पाली मुख्यालय से नया बस स्टेण्ड, पणिहारी चौराहा, हेमावास, सोनाईमांझी, गुडा नारकान, सोडावास, ठाकुरला, गुन्दोज, रामासिया से पुनः पाली मुख्यालय पहुंची। जिसमें अधिकार मित्र द्वारा बाल विवाह एक सामाजिक अभिशाप, निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता, पीडित प्रतिकर स्कीम, राष्ट्रीय लोक अदालत, पॉश एक्ट, शी-बॉक्स पोर्टल, नालसा मॉड्यूल फॉर सीनियर सीटिजन, नालसा पोर्टल, 15100 टोल फ्री नम्बर, नालसा व रालसा द्वारा जारी विभिन्न प्रकारी की कल्याणकारी योजनाएं आदि के बारे में आमजन को जागरूक किया जायेगा। साथ ही विभिन्न प्रकार के पेम्पलेट्स एवं पोस्टर का वितरण भी किया गया।

About The Author