West Bengal News; 23 मई। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने जीत हासिल कर ली है। यह वो सीट है जहां पहले टीएमसी का कब्जा था, लेकिन इस बार चुनाव में इतनी गड़बड़ी हुई कि पूरा मतदान रद्द करना पड़ा और दोबारा वोटिंग करानी पड़ी। दोबारा हुई वोटिंग की मतगणना में बीजेपी ने करीब 1 लाख वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है, यह नतीजा पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमसी के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।
नतीजों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि फिर से वोटों की चोरी की गई, साथ ही आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों के लोग BJP के एजेंट बनकर मतगणना केंद्र के अंदर गए। वहीं, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बीजेपी की जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।
फलता एक विधानसभा सीट है जो पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में आती है, यह इलाका टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंदर पड़ता है यानी यह टीएमसी का गढ़ माना जाता था।
