LPG Gas Cylinder News: दिल्ली, 2 मई। वेस्ट एशिया में जंग के कारण मिडिल ईस्ट से गैस और तेल का आयाता पूरे फ्लो के साथ नहीं आ पा रहा है, जिस कारण भारत में गैस के दाम में उछाल और पैनिंग बाइंग जैसी समस्याएं देखने को मिली है। ऐसे में सरकार ने एलपीजी बुकिंग और डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर कुछ नियमों को सख्त किया है जो मई महीने से देशभर में लागू हो रहे हैं।
LPG गैस सिलेंडर को करना होगा सरेंडर
इसी में से एक नियम डबल गैस कनेक्शन को लेकर है, सरकार का कहना है कि अगर आपके पास LPG गैस सिलेंडर का कनेक्शन है और आपके घर पर या घर के आसपास पीएनजी पाइपलाइन का भी कनेक्शन है तो आपको अपने LPG सिलेंडर को सरेंडर करना पड़ेगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो भी आपको तेल कंपनियों की ओर से गैस की सप्लाई नहीं की जाएगी। साथ ही आपको केवाईसी गाइडलाइन का भी पालन करना होगा, बिना केवाईसी के भी सिलेंडर रिफील करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इस कारण कई परिवारों के लिए मई प्रारंभ से सब्सिडी वाले खाना पकाने के गैस सिलेंडरों तक पहुंच खत्म हो जाएगाी। तेल कंपनियों द्वारा लागू किए जा रहे नए नियमों का उद्देश्य डुप्लिकेट कनेक्शन, सब्सिडी वाले सिलेंडरों के दुरुपयोग और निष्क्रिय खातों पर अंकुश लगाना है।
“SANCHAL NEWS” WhatsApp ग्रुप में शामिल होने के लिए यह लिंक खोलें: https://chat.whatsapp.com/
