Historic Wedding Ceremony News: जौनसार-बावर, 30 अप्रैल। आज के दौर में जहां छोटे-छोटे परिवार बिखर रहे हैं, वहीं उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र ने दुनिया के सामने सामाजिक एकता और अटूट पारिवारिक प्रेम की एक मिसाल पेश की है। जहां चकराता तहसील के खारसी गांव में एक ही परिवार के भीतर एक साथ छह शादियां संपन्न हुईं जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जौनसार की परंपरा देश के अन्य हिस्सों से बिल्कुल अलग और दिलचस्प है।

यहां जोझोडा रीति-रिवाज के तहत दुल्हनें बारात लेकर अपने ससुराल पहुंचती हैं, बुधवार को खारसी गांव में जब पांच दुल्हनें एक साथ बारात लेकर पहुंचीं, तो नजारा देखने लायक था। इसी भव्य आयोजन के बीच परिवार की एक बेटी का कन्यादान कर उसे बारात के साथ विदा भी किया गया।

इस ऐतिहासिक विवाह समारोह के सूत्रधार गांव के दौलत सिंह चौहान है, पेशे से ठेकेदार दौलत सिंह एक बड़े संयुक्त परिवार के मुखिया हैं।जहां आज के समय में दो भाइयों का एक साथ रहना मुश्किल होता है, वहां दर्जनों सदस्यों वाले इस परिवार ने साबित कर दिया कि जौनसार में संयुक्त परिवार की जड़ें आज भी बहुत गहरी हैं, कई पीढ़ियों से एक साथ रह रहे इस परिवार ने हर जिम्मेदारी को मिल-जुलकर निभाया है।

 

“SANCHAL NEWS”  WhatsApp ग्रुप में शामिल होने के लिए यह लिंक खोलें: https://chat.whatsapp.com/CDUZj1HBHMLHoFiWoaPpkJ?mode=gi_t

About The Author